Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बीजेपी नेता के बेटे की कार पर फेंके बम

by Dharamvir Singh • April 7, 2023
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक बार फिर बमबाजी हुई है। भाजपा की जिला मंत्री विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे पर झूंसी इलाके में बम से जानलेवा हमला किया गया। उनकी कार पर दो बम मारे गए। चंदेल के बेटे विधान सिंह हमले में बच गए।
इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। विधान सिंह सफारी कार से गुरुवार को रात 8:00 बजे अपनी मौसी के घर गए थे। गाड़ी में उनके दोस्त प्रांशु यादव भी थे। वह अपनी मौसी के बेटे का इंतजार कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने कार पर बम से हमला कर दिया। चारों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।
प्रयागराज में ही 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी कार और गनर पर बम भी फेंके गए थे। इस मामले में गैंगस्टर अतीक का बेटा असद और उसके साथी शामिल थे। 42 दिन बाद शहर में एक बार फिर ऐसा ही हमला हुआ है।
हमले के बाद विधान सिंह तेजी से कार चलाकर भागे। भागते समय एक स्कूटी सवार महिला से कार की हल्की टक्कर लगी है। विधान सिंह की मां विजयलक्ष्मी जिला मंत्री भी हैं। वह थानापुर ग्राम सभा से प्रधान भी हैं। बताया जा रहा है कि कौशांबी में तैनात कॉन्स्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से विधान सिंह का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कॉन्स्टेबल और उसके बेटे ने BJP नेत्री के घर जाकर माफी भी मांगी थी। विधान सिंह ने कॉन्स्टेबल के बेटे पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विजयलक्ष्मी ने बताया कि हमला करने वाला कॉन्स्टेबल का बेटा शिवम है। उसी ने बेटे की जान लेने की पूरी कोशिश की है। ईश्वर का शुक्र है कि बेटा बच गया। हमलावरों के पास असलहे भी थे। इन पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.