Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्राइवेट स्कूल में बम की धमकी से मचा हड़कम्प, खाली कराया गया स्कूल कैंपस

by Raju Chaurasia • May 16, 2023

प्राइवेट स्कूल में बम की धमकी से मचा हड़कम्प, खाली कराया गया स्कूल कैंपस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

दिल्ली के पुष्प विहार स्थित एक प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। जिसके बाद स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया है। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम स्क्वायड और एंबुलेंस को तैनात किया गया है और स्कूल परिसर की तलाशी की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार स्थित अमृता स्कूल को धमकी भरा यह ईमेल सुबह 6.36 बजे मिला था। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत स्कूल को खाली करा लिया गया। फिलहाल परिसर का सघन तलाशी की जा रही है।

बीते 26 अप्रैल को भी दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी मिली थी। तब मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस द्वारा स्कूल परिसर में जांच की गई थी। मौके पर फायर सर्विस की गाड़ियां भी पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला था। उस वक्त भी मौके पर अभिभावक पहुंचे और बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया था। हालांकि बम निरोधक दस्ते की जांच में यह धमकी सिर्फ अफवाह साबित हुई थी।

बीते 12 अप्रैल को दिल्ली के सादिक नगर स्थित द इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी भी ईमेल भेजकर दी गई। इसके बाद स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड ने स्कूल परिसर की सघन जांच की। तब SWAT टीम के जवान भी स्कूल पहुंचे थे। स्कूल को धमकी वाला ईमेल 12 अप्रैल को सुबह 10:49 am मिला था। बम की तलाश के लिए खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया लेकिन उस दौरान भी कोई बम नहीं मिली थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.