Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

BPSC प्रोटेस्ट: पटना पुलिस ने किया प्रशांत किशोर को गिरफ्तार

by Arpita Singh • January 6, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पटना जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में बापू मूर्ति के नीचे आमरण अनशन पर बैठे थे। पुलिस सोमवार को सुबह चार बजे प्रशांत किशोर को हिरासत में लेकर AIIMS चली गई।

पटना जिला प्रशासन ने कहा है की, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र, गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था। प्रशासन ने वहाँ से हटकर धरना के लिए गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया था। प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनेक बार आग्रह करने और पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल खाली नहीं किया गया। अतः स्थान खाली न करने की वजह से आज सुबह उन्हें कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर किया गया।

इस पूरे मामले में जेडीयू नेता मनीष कुमार ने प्रशांत किशोर को पॉलिटिकल फ्रॉड बताया है। उन्होंने कहा कि वह बेबुनियाद मुद्दे को लेकर बापू प्रतिमा के नीचे आमरण अनशन पर बैठे थे। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक सेंटर का माहौल खराब करने के कारण BPSC परीक्षा रद्द की गई। जब दोबारा परीक्षा हुई तो पहले से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनके अनशन में छात्र नहीं बल्कि पेड वर्कर थे।

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि प्रशांत किशोर को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इसके बाद सुबह 10 बजे उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.