Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जेपीएल अंडर-14 क्रिकेट लीग में ब्रज पैंथर्स और ब्लू बेल चैलेंजर्स ने हासिल की जीत

by Arpita Singh • May 12, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय मथुरा। एलन क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित श्री श्यामा श्याम प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स जूनियर प्रीमियर लीग (जेपीएल) अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए, जिसमें ब्रज पैंथर्स और ब्लू बेल चैलेंजर्स ने जीत हासिल की।

दिन का पहला मुकाबला ब्रज पैंथर्स और दाऊ थंडर्स के बीच हुआ। टॉस जीतकर ब्रज पैंथर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दाऊ थंडर्स की टीम 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रज पैंथर्स की टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की जीत में पृथ्वीराज सिंह ने नाबाद 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उदय तिवारी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

दूसरा मुकाबला ब्लू बेल चैलेंजर्स और रतन डॉमिनेटर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ब्लू बेल चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए ऋषभ शर्मा ने 31 रन और धर्मेश भारद्वाज ने 30 रन का योगदान दिया।

जवाबी पारी में रतन डॉमिनेटर्स 30 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए वेदांत ने 29 रन और समीर सारस्वत ने 24 रन बनाए। ब्लू बेल चैलेंजर्स की ओर से मानवेंद्र सिंह और काव्य सारस्वत ने शानदार गेंदबाजी की। मानवेंद्र ने 6 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि काव्य ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के आधार पर ब्लू बेल चैलेंजर्स ने 48 रन से जीत दर्ज की और मानवेंद्र सिंह ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।

मैचों के अंपायर मिथलेश पांडे और प्रमोद यादव रहे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी कमल तेजवानी ने निभाई। कमेंट्री रकीब खान ने की। आयोजन समिति की ओर से योगेंद्र सिंह और विकल्प पंडित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.