Tue, Sep 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: CJP ने किया जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सभी मांगों पर बनी सहमति

by Tarun Bhardwaj • July 25, 2026
CJP makes a major announcement to end the sit-in at Jantar Mantar

Breaking: CJP ने किया जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सभी मांगों पर बनी सहमति

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से चला आ रहा व्यापक छात्र आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के ऐलान और केंद्र सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने अपने आंदोलन को आधिकारिक तौर पर वापस लेने की घोषणा कर दी है। मोदी सरकार के कार्यकाल में किसी वरिष्ठ मंत्री का जनआंदोलन के दबाव में इस्तीफा देना एक बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

इस्तीफे के साथ ही मान ली गईं बाकी प्रमुख मांगें

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई तीसरे दौर की मैराथन वार्ता के बाद CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार ने आंदोलनकारियों की पहली और प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, साथ ही भाजपा व उसके सहयोगी दलों की सरकारों द्वारा छात्र आंदोलनकारियों व सीजेपी सदस्यों पर दर्ज सभी एफआईआर तुरंत वापस लेने और प्रदर्शन के दौरान प्रभावित या घायल हुए लोगों को 1 करोड़ रुपये तक का मुआवजा देने की मांगों पर भी पूर्ण सहमति जता दी है।

मंगलवार को मिलेगी लिखित गारंटी

वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि आंदोलनकारियों द्वारा सौंपा गया चार सूत्रीय लिखित मसौदा सरकार को प्राप्त हुआ है। सरकार ने एफआईआर वापसी, नियमों के तहत मुआवजा देने और शिक्षा सुधारों से जुड़े चार्टर पर आगे भी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत जारी रखने का आश्वासन दिया है। सीजेपी नेताओं के अनुसार, सरकार मंगलवार तक इन सभी आश्वासनों की लिखित गारंटी सौंपेगी। सभी मांगों के औपचारिक रूप से माने जाने के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने जीत का जश्न मनाया और आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक; ‘यह लोकतंत्र और सड़कों से निकले जनआंदोलन की बड़ी जीत’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत गोवेर्धन में गिरिराज परिक्रमा कर रही मुंबई की युवती पर हमला ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा 10 किलो सोना उड़ाने वाला व्यापारी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार महिला बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक दौसा से हिरासत में कोसीकलां के ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी मथुरा पुलिस ₹2,000 तक का UPI और RuPay लेनदेन रहेगा पूरी तरह शुल्क-मुक्त बाल सुरक्षा मामलो में केंद्र सरकार के कड़े रुख के बाद Meta ने सहमति व्यक्त की