Fri, Aug 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: जंतर-मंतर पर उग्र प्रदर्शन के बाद दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला; बंद किए गए ये 16 स्टेशन

by Tarun Bhardwaj • July 22, 2026
Delhi Metro's major decision following intense protests at Jantar Mantar

Breaking: जंतर-मंतर पर उग्र प्रदर्शन के बाद दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला; बंद किए गए ये 16 स्टेशन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुए बवाल के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से दिल्ली मेट्रो के 16 प्रमुख स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए पूर्णतः बंद कर दिया गया है।

ये 16 प्रमुख स्टेशन हुए प्रभावित

सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के बाद मेट्रो प्रशासन ने इन सभी 16 प्रभावित स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास दोनों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है, बंद किए गए स्टेशनों में येलो व अन्य कनेक्टिंग लाइन्स के लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, जोर बाग और केंद्रीय सचिवालय; ब्लू व वायलेट लाइन्स के बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ और खान मार्केट; तथा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का शिवाजी स्टेडियम स्टेशन शामिल हैं।

इंटरचेंज स्टेशन बंद होने से यात्री बेहाल

दिल्ली मेट्रो के 16 व्यस्ततम स्टेशनों के अचानक बंद होने से येलो, ब्लू, वायलेट और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइनों की सेवाओं पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। विशेष रूप से राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों के बंद हो जाने के कारण दैनिक यात्रियों और कामकाजी लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो, बस और अन्य वैकल्पिक साधनों की तलाश में भटकने को मजबूर हैं। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक अपडेट जांचने की अपील की है।

स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन के दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने और उपद्रव की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली पुलिस तथा मेट्रो सुरक्षा बल (CISF) ने सभी प्रभावित स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रव करने वाले तत्वों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर वीडियो फुटेज के जरिए उनकी पहचान की जा रही है। जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक ये स्टेशन आम जनता के लिए बंद रहेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Patna Protest: पटना में आइसा का उग्र प्रदर्शन; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और चलाया वाटर कैनन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने रिलीज़ से पहले ही तोड़ा पहले पार्ट का लाइफटाइम रिकॉर्ड BTVP और हार्टफुलनेस संस्था ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर हमला; अस्पताल में भर्ती आधी रात को SSP श्लोक कुमार ने 50 पुलिसकर्मियों का बदला कार्यक्षेत्र मल्लिकार्जुन खरगे के ‘शुद्धिकरण’ वाले बयान पर राज्यसभा में बवाल गूगल ने लॉन्च की फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज लाल किला हमले को लेकर UNSC की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पहले टेस्ट में टास्किन अहमद का अजीब सेलिब्रेशन वायरल