Tue, Aug 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: 16 साल बाद भारत लौटेंगे आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी; FEMA मामले में ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत

by Tarun Bhardwaj • July 22, 2026
IPL founder Lalit Modi to return to India after 16 years

Breaking: 16 साल बाद भारत लौटेंगे आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी; FEMA मामले में ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने करीब 16 वर्षों के लंबे कानूनी संघर्ष के बाद आखिरकार भारत लौटने की घोषणा की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े 2009 आईपीएल दक्षिण अफ्रीका मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण (SAFEMA) से क्लीन चिट और बड़ी राहत मिलने के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है। ललित मोदी ने स्पष्ट किया है कि वे इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में स्वदेश वापस आ जाएंगे।

16 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिली जीत

राहत की खबर आने के बाद ललित मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 16 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार सत्य की विजय हुई है। उन्होंने कहा, “मैं शुरू से ही यह बात कहता आ रहा था कि मैंने जो भी किया, वह केवल आईपीएल और भारतीय क्रिकेट के हित में किया था। अब अपीलीय न्यायाधिकरण के फैसले ने मेरी बात पर मुहर लगा दी है। अब यह अध्याय समाप्त हो चुका है और मैं अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए जल्द से जल्द भारत लौटने का इंतजार कर रहा हूँ।”

अपीलीय न्यायाधिकरण ने ED के आरोपों और जुर्माने को किया रद्द

स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (SAFEMA) के तहत गठित अपीलीय न्यायाधिकरण ने 16 जुलाई को दिए अपने ऐतिहासिक फैसले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकांश निष्कर्षों और ललित मोदी पर लगाए गए भारी जुर्माने को रद्द कर दिया। ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में स्पष्ट रूप से कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं है जो साबित करे कि 2009 के आईपीएल आयोजन से जुड़े कथित फेमा उल्लंघनों के लिए ललित मोदी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार थे, और दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान किए गए विदेशी भुगतान ‘करंट अकाउंट ट्रांजैक्शन’ के तहत आते थे न कि ‘कैपिटल अकाउंट ट्रांजैक्शन’ के तहत, जिससे ईडी के केस का मूल आधार ही खारिज हो गया।

क्या था वर्ष 2009 का पूरा मामला?

साल 2009 में देश में आम चुनावों (लोकसभा चुनाव) के कारण सुरक्षा कारणों से आईपीएल का पूरा सीजन भारत की बजाय दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कराया गया था। इस दौरान विदेश भेजी गई राशि और भुगतान को लेकर ईडी ने फेमा उल्लंघनों के तहत जांच शुरू की थी। ईडी का तर्क था कि इन विदेशी भुगतानों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पूर्व अनुमति आवश्यक थी, जबकि ट्रिब्यूनल ने अब ईडी के इस दावे को खारिज कर दिया है।

पोते के जन्म के बाद भारत वापसी की योजना

वर्ष 2010 से भारत से बाहर रह रहे ललित मोदी ने अपनी भारत वापसी का समय भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आगामी अक्टूबर माह में एक बेटे (उनके पोते) को जन्म देने वाली हैं। परिवार में इस खुशी के आगमन के बाद, वे इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में स्वदेश वापसी की पूरी तैयारी कर रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vrindavan: गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का; नंगे पैर चलकर किए संत प्रेमानंद महाराज जी के किए दर्शन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICSI ने घोषित किए CS Professional जून 2026 परीक्षा के नतीजे कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर दी अपनी प्रतिक्रिया मुस्लिम छात्रा की स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण नगरी मथुरा में दिखेगा अद्भुत नज़ारा चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच ISMA की बड़ी राहत भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे बीजिंग; विशेष प्रतिनिधि बैठक में होंगे शामिल MS धोनी को पछाड़ ऋषभ पंत बने विदेशी जमीन पर सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज NBEMS ने NEET PG 2026 पेपर लीक के दावे को किया खारिज