Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत; महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में हुए बाइज्जत बरी

by Tarun Bhardwaj • August 3, 2026
Major relief for Brij Bhushan Sharan Singh from Rouse Avenue Court

Breaking: बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत; महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में हुए बाइज्जत बरी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के चर्चित मामले में अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह और WFI के पूर्व सचिव विनोद तोमर को बाइज्जत बरी (Acquitted) कर दिया है। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

1133 दिनों की कानूनी लड़ाई के बाद आया फैसला

यह पूरा विवाद जनवरी 2023 में तब शुरू हुआ था जब देश के शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद 10 मई 2024 को दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय किए गए थे और नियमित ट्रायल शुरू हुआ था।

करीब 1133 दिनों तक चले इस लंबे घटनाक्रम में कुल 127 सुनवाइयों के बाद गत 2 जुलाई 2026 को अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर स्वयं अदालत में मौजूद रहे, जहां कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

बरी होने के बाद बोले बृजभूषण

फैसला आने के बाद कोर्ट परिसर से बाहर निकले बृजभूषण शरण सिंह बेहद भावुक नजर आए। हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा, “जज साहब ने स्पष्ट कहा कि बृजभूषण और विनोद तोमर, आप लोगों को बाइज्जत बरी किया जाता है। मैंने शुरुआत में ही कहा था कि अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित हो जाता है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। आज कोर्ट ने मेरे साथ न्याय किया है और यह मेरे लिए बेहद खुशी का दिन है।”

अपने आवास पर पहुंचने पर समर्थकों ने अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व सांसद ने रामचरितमानस की चौपाई दोहराते हुए कहा— “होइहि सोइ जो राम रचि राखा।”

बेटे करण भूषण ने जताई खुशी

फैसले के तुरंत बाद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र और कैसरगंज से सांसद करण भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “साजिश हुई नाकाम, सत्य की हुई जीत। पिताजी बाइज्जत बरी हुए। सत्यमेव जयते!” वहीं WFI के वर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बृजभूषण जी पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे और प्रेरित थे। आज अदालत के इस फैसले से पूरे कुश्ती जगत में खुशी का माहौल है।

विपक्ष पर साधा निशाना

बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने बिना किसी का नाम लिए विपक्षी दलों पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान प्रियंका गांधी से लेकर आम आदमी पार्टी के नेता तक खाना-पानी लेकर पहुंचे थे और उनके लिए फांसी की मांग तक की गई थी। हालांकि, एक नाबालिग पहलवान द्वारा अपनी शिकायत वापस लेने और बयान बदलने के बाद से ही बचाव पक्ष का दावा मजबूत हुआ था। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें हमेशा देश की न्याय प्रणाली पर अटूट भरोसा था और आज सत्य की जीत हुई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: मथुरा रोडवेज बस लूट कांड का 10 दिन में खुलासा; पूर्व बस चालक समेत 4 गिरफ्तार, 650 ग्राम सोना बरामद

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा