यूनिक समय, वृंदावन। बाबा नीम करौरी महाराज के पावन जीवन चरित्र पर आधारित और देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' की 21 वर्षीय युवा निर्माता अनुप्रिया नागर को वृंदावन स्थित कृधा रेजीडेंसी होटल में आयोजित एक समारोह में 'रामायणी सम्मान' से विभूषित किया गया। रामायण रिसर्च काउंसिल की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में ब्रज के पूज्य साधु-संतों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ सम्मान समारोह अनुप्रिया नागर 'हनुमान अंश' फिल्म की तीन मुख्य निर्माताओं में से एक हैं। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे आयोजित इस सम्मान समारोह में उपस्थित साधु-संतों और अतिथियों ने अनुप्रिया को आशीर्वाद प्रदान किया और सनातन संस्कृति व अध्यात्म को सिनेमा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उनके प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 21 वर्ष की उम्र में बनाई फिल्म मूल रूप से मुंबई की रहने वाली अनुप्रिया नागर ने महज 21 वर्ष की अल्पआयु में ही इस धार्मिक एवं प्रेरणादायक फिल्म का सफल निर्माण कर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने इंग्लैंड की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ (University of Bath) से अर्थशास्त्र (Economics) की शिक्षा प्राप्त की है। इतनी कम उम्र और आधुनिक शैक्षणिक पृष्ठभूमि के बावजूद भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और बाबा नीम करौरी के प्रति उनकी निष्ठा की हर ओर सराहना हो रही है। ब्रजभूमि में दिया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान इसी वर्ष 19 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में देश की 28 महान विभूतियों को 'रामायणी सम्मान' से अलंकृत किया गया था। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, सनातन मूल्यों और बाबा नीम करौरी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने में दिए गए विशेष योगदान के लिए अब अनुप्रिया नागर को ब्रजभूमि वृंदावन में यह सम्मान प्रदान किया गया है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Tech News: Meta ने लॉन्च किया AI एजेंट ‘Muse’; यूजर के कहने पर खुद करेगा काम और बुकिंग ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]