Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: BJP ने केरल और असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी की नई लिस्ट; यह देखे पूरी सूची

by Tarun Bhardwaj • March 21, 2026
BJP Releases New List for Kerala and Assam Assembly Elections 2026

Breaking News: BJP ने केरल और असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी की नई लिस्ट; यह देखे पूरी सूची

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केरल और असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और महत्वपूर्ण सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत इस लिस्ट में केरल की 11 और असम की 2 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इस नई सूची के आने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है।

केरल

केरल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बीजेपी ने इस बार अनुभवी चेहरों और क्षेत्रीय समीकरणों पर भरोसा जताया है। पुथुप्पल्ली जैसी महत्वपूर्ण सीट से रवींद्रनाथ वाकथनम को मैदान में उतारा गया है।

केरल उम्मीदवारों की पूरी सूची:

विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
पीरूमेड वी. रथीश
मावेलिक्करा (SC) अजिमोन
पुथुप्पल्ली रवींद्रनाथ वाकथनम
अडूर (SC) पंडालम प्रतापन
चिरायिनकीझु (SC) बी.एस. अनूप
तिरुवनंतपुरम करमना जयन
चवरा के.आर. राजेश
चडायमंगलम आर.एस. अरुण राज
अरुविक्कारा विवेक गोपन
नेय्यट्टिनकारा एस. राजशेखरन नायर
कोवलम टी.एन. सुरेश

असम

असम के लिए भी बीजेपी ने अपनी रणनीतिक बढ़त जारी रखते हुए दो और उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। इसमें दलगांव से कृष्णा साहा को प्रत्याशी बनाया गया है।

असम उम्मीदवारों की सूची:

विधानसभा सीट प्रत्याशी का नाम
दलगांव कृष्णा साहा
सिसिबरगांव जीवन गोगोई

9 अप्रैल को फैसला

केरल और असम विधानसभा चुनाव 2026 की पूरी प्रक्रिया एक ही चरण में संपन्न होगी, जिसके तहत दोनों राज्यों में 9 अप्रैल 2026 को मतदान किया जाएगा और चुनावी नतीजों की घोषणा 4 मई 2026 को होगी। बीजेपी की इस सूची से स्पष्ट है कि पार्टी दक्षिण और पूर्वोत्तर दोनों क्षेत्रों में अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को दोहराने की कोशिश की है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: अमेरिका का ईरान पर बड़ा यू-टर्न; ट्रंप प्रशासन ने ईरानी तेल पर 30 दिन की दी अस्थायी छूट

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी