Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: वृंदावन के सर्राफा बाजार में CGST की बड़ी करवाई; आरएस ज्वेलर्स के खिलाफ खोला मोर्चा

by Tarun Bhardwaj • February 5, 2026
A departmental raid on RS Jewelers has caused a stir

Breaking News: वृंदावन के सर्राफा बाजार में CGST की बड़ी करवाई; आरएस ज्वेलर्स के खिलाफ खोला मोर्चा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन के प्रतिष्ठित सर्राफा बाजार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब CGST और सेंट्रल एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़े कारोबारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे बाजार में दहशत फैल गई और देखते ही देखते कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।

‘आरएस ज्वेलर्स’ पर दबिश

मिली जानकारी के अनुसार यह बड़ी कार्रवाई वृंदावन के कैला देवी मंदिर के पास स्थित आरएस ज्वेलर्स पर की गई है। विभागीय टीम ने व्यवसायी शरद सर्राफ के शोरूम और उनके आवासीय परिसर पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों का कहना है कि विभाग को लंबे समय से इस प्रतिष्ठान द्वारा टैक्स चोरी और स्टॉक में बड़े पैमाने पर हेराफेरी किए जाने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसी इनपुट के आधार पर अधिकारियों ने पूरी गोपनियता के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

भारी सुरक्षा बल तैनात

छापेमारी शुरू होते ही प्रतिष्ठान के चारों ओर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा लगा दिया गया ताकि जांच प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न न हो। टीम के सदस्यों ने दुकान के भीतर मौजूद सोने और चांदी के आभूषणों के स्टॉक का मिलान सरकारी बिलों से करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा पिछले कई वर्षों के बैंक स्टेटमेंट, कच्चे पर्चे और डिजिटल लेन-देन के रिकॉर्ड को भी जब्त कर उनकी गहनता से जांच की जा रही है।

बाजार में सन्नाटा

जैसे ही शरद सर्राफ के यहाँ छापे की खबर फैली, समूचे सर्राफा बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय दुकानदारों में इस बात को लेकर खौफ है कि जांच का दायरा अन्य प्रतिष्ठानों तक भी बढ़ सकता है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने अभी तक किसी भी बरामदगी या विशिष्ट आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जिस तरह से दस्तावेजों की छंटनी की जा रही है, उससे माना जा रहा है कि देर शाम तक करोड़ों रुपये की टैक्स अनियमितता और अघोषित स्टॉक का खुलासा हो सकता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी का सख्त ‘एक्शन’; फाइलों की सुस्ती पर जताई कड़ी नाराजगी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.