Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: आज रात देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी; महिला आरक्षण बिल कर सकते है जनता से बात

by Tarun Bhardwaj • April 18, 2026
PM Modi will address the nation tonight

Breaking News: आज रात देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी; महिला आरक्षण बिल कर सकते है जनता से बात

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल को लेकर देश में मचे भारी सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक (महिला आरक्षण) के गिर जाने के बाद पैदा हुई अभूतपूर्व स्थिति के बीच पीएम का यह संबोधन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कैबिनेट बैठक में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

सूत्रों के मुताबिक, आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। पीएम ने आरोप लगाया कि बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने सीधे तौर पर देश की आधी आबादी के खिलाफ काम किया है। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि लोकसभा में बिल का पास न हो पाना सरकार की विफलता नहीं, बल्कि विपक्ष द्वारा महिला सशक्तिकरण की राह में रोड़ा अटकाना है।

विपक्ष की नीयत पर उठाए कड़े सवाल

प्रधानमंत्री ने कैबिनेट सहयोगियों के सामने विपक्ष के इतिहास पर भी निशाना साधा। पीएम ने पूछा कि जो दल आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उन्होंने पिछले 50 वर्षों में महिलाओं को उनका हक क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच महिला विरोधी है और वे नहीं चाहते कि देश की बेटियां कानून बनाने वाली संस्थाओं में अपनी जगह सुनिश्चित करें।

गांव-गांव तक संदेश पहुंचाने का निर्देश

प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी और सरकार के नेताओं को निर्देश दिया है कि इस ‘सच’ को देश के हर कोने और हर गांव तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को यह पता चलना चाहिए कि किसने महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया और किसने राजनीति के लिए इसे ठुकराया। पीएम ने चेतावनी दी कि इस विरोध का भारी राजनीतिक खामियाजा विपक्ष को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

क्यों खास है यह संबोधन?

बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन उनके पिछले भाषणों से बिल्कुल अलग होने वाला है। यह पहली बार है जब मोदी सरकार के कार्यकाल में कोई महत्वपूर्ण ‘संविधान संशोधन विधेयक’ लोकसभा में गिर गया हो। आमतौर पर पीएम अपनी उपलब्धियां गिनाते हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आज रात वे सीधे जनता की अदालत में जाकर विपक्ष की घेराबंदी करेंगे। पूरी दुनिया की नजरें आज रात 8:30 बजे होने वाले इस संबोधन पर टिकी हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura Breaking News: बांके बिहारी मंदिर के समीप प्रसाद की दुकान में लगी भीषण आग; बड़ा हादसा टला

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक