Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: रॉक बैंड Scorpions का भारत दौरा रद्द; मेडिकल इमरजेंसी के कारण टले चारों कॉन्सर्ट

by Tarun Bhardwaj • April 18, 2026
Rock Band Scorpions' India Tour Cancelled

Breaking News: रॉक बैंड Scorpions का भारत दौरा रद्द; मेडिकल इमरजेंसी के कारण टले चारों कॉन्सर्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मशहूर जर्मन हार्ड रॉक बैंड Scorpions के भारतीय प्रशंसकों के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। बैंड ने “अप्रत्याशित मेडिकल परिस्थितियों” का हवाला देते हुए अपना बहुप्रतीक्षित भारतीय दौरा ‘Coming Home’ रद्द कर दिया है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत लौट रहे इस बैंड का यह फैसला शनिवार को आयोजकों द्वारा सार्वजनिक किया गया।

तय कार्यक्रम और रद्द हुए शो

बैंड का दौरा 21 अप्रैल से शुरू होने वाला था। कार्यक्रम के अनुसार निम्नलिखित शहरों में शो होने थे:

21 अप्रैल: शिलांग (JN स्टेडियम)

24 अप्रैल: दिल्ली-NCR (हुडा ग्राउंड्स)

26 अप्रैल: बेंगलुरु (NICE ग्राउंड्स)

30 अप्रैल: मुंबई (जियो गार्डन्स, BKC)

BookMyShow ने मांगी माफी

टिकटिंग पार्टनर BookMyShow ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा “हमें बताते हुए खेद है कि बैंड के सदस्यों को प्रभावित करने वाली अप्रत्याशित मेडिकल परिस्थितियों के कारण Scorpions का भारत दौरा रद्द कर दिया गया है। हम प्रशंसकों को हुई निराशा के लिए माफी मांगते हैं। बैंड भविष्य में भारत में परफॉर्म करने के लिए उत्सुक है।”

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि जिन प्रशंसकों ने BookMyShow के माध्यम से टिकट खरीदे थे, उनका पैसा 7 से 10 कामकाजी दिनों के भीतर उनके खाते में अपने आप वापस (Auto-refund) कर दिया जाएगा।

18 साल बाद होनी थी वापसी

Scorpions भारत में आखिरी बार दिसंबर 2007 में अपने ‘Humanity World Tour’ के लिए आए थे। क्लॉस माइन (गायक), रूडोल्फ शेंकर (संस्थापक/गिटार), मैथियास जब्स, पावेल मकीवोडा और मिकी डी (ड्रम्स) की यह टीम रॉक संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम है।

बैंड ने पहली बार अगस्त 2001 में ‘Acoustica World Tour’ के दौरान बेंगलुरु में परफॉर्म किया था। इस बार ‘Coming Home’ टूर को लेकर संगीत प्रेमियों में भारी उत्साह था, जो अब स्वास्थ्य संबंधी कारणों से फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है।

प्रशंसकों की चिंता

हालांकि आयोजकों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि बैंड के किस सदस्य को स्वास्थ्य समस्या हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस बैंड के सदस्यों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura Breaking News: बांके बिहारी मंदिर के समीप प्रसाद की दुकान में लगी भीषण आग; बड़ा हादसा टला

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मांट विधायक राजेश चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री घोषित 33°C गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की एक भूल ने खोला मर्डर का राज यूपी बीजेपी के नए संगठन की आधिकारिक सूची जारी Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी