Sun, Aug 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की पार्टी से इस्तीफे की अटकलें तेज; X बायो से हटाया पार्टी का नाम

by Tarun Bhardwaj • July 31, 2026
Shehzad Poonawalla quits BJP

Breaking: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की पार्टी से इस्तीफे की अटकलें तेज; X बायो से हटाया पार्टी का नाम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रखर और आक्रामक राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के पार्टी छोड़ने की अटकलों से देश के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) और अन्य हैंडल्स से BJP का नाम हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

X प्रोफाइल के बायो में किया बड़ा बदलाव

शहजाद पूनावाला ने अपने आधिकारिक X बायो से भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद हटाकर नए शब्द जोड़ते हुए लिखा— “धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय, लेखक: GST की यात्रा”। इसके साथ ही, पार्टी का नाम हटाने के बावजूद उन्होंने बायो में खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘लाइफ लॉन्ग फॉलोवर’ (आजीवन अनुयायी) बताया है।

सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के दिए थे संकेत

भाजपा छोड़ने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट्स से इसके संकेत पहले ही मिल रहे थे जब पूनावाला ने बिना किसी कैप्शन के अपने कुछ पुराने इंटरव्यू क्लिप्स शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने राजनीति छोड़कर सामाजिक योगदान देने या आगे बढ़ने की संभावना पर बात की थी। इसके अलावा, सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनावाला ने पार्टी नेतृत्व को सौंपे पत्र में निजी कारणों से पद छोड़ने की बात कही है।

कांग्रेस से लेकर BJP तक का सफर

शहजाद पूनावाला टीवी डिबेट्स में अपनी आक्रामक शैली और तर्कसंगत बयानों के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर राहुल गांधी और पार्टी के परिवारवाद के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद वर्ष 2021 में वह औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए और नवंबर 2021 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। टीवी डिबेट्स में विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे हमलों के अलावा वह खुद को हिंदू संस्कृति का अनुयायी बताते रहे हैं और अक्सर मंदिरों में दर्शन-पूजन करते देखे जाते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Pakistan: ब्रॉड पीक पर भीषण हिमस्खलन; प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल लापता

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में हाईवे पर दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मी की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश ‘वंदे मातरम’ के सम्मान में भाजपा ने पारित किया 10-सूत्रीय ऐतिहासिक प्रस्ताव 60 लाख के पैकेज वाले IT इंजीनियर विनय की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर की हत्या मथुरा में SP श्लोक कुमार ने बदले कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र MVDA ने नक्शा पास करने हेतु लागू किया ‘फास्ट पास पोर्टल’ राहुल गांधी के धरने के बाद जंतर-मंतर पैलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 वर्ष की उम्र में निधन सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल