Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा की बढ़ी मुश्किलें; NADA ने ‘वेयरअबाउट्स फेल्योर’ के लिए जारी किया नोटिस

by Tarun Bhardwaj • May 9, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दो उभरते हुए सितारों, यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने एंटी-डोपिंग नियमों के तहत ‘वेयरअबाउट्स फेल्योर’ (Whereabouts Failure) के लिए दोनों खिलाड़ियों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई तब की गई जब ये खिलाड़ी डोप टेस्ट के लिए निर्धारित स्थान और समय पर मौजूद नहीं पाए गए।

क्या है ‘वेयरअबाउट्स’ नियम ?

एंटी-डोपिंग नियमों के तहत जो खिलाड़ी नाडा (NADA) के पंजीकृत परीक्षण पूल (RTP) का हिस्सा होते हैं, उन्हें एजेंसी को पहले से यह जानकारी देनी होती है कि वे किसी तय समय पर किस स्थान पर उपलब्ध रहेंगे, ताकि डोपिंग नियंत्रण अधिकारी (DCO) अचानक वहां पहुंचकर उनका सैंपल ले सके।

इस नियम के उल्लंघन के कारण यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा पर कार्रवाई की गई है, क्योंकि यशस्वी 17 दिसंबर को और शेफाली 7 नवंबर को अपने निर्धारित डोप टेस्ट के लिए तय लोकेशन पर उपस्थित नहीं पाए गए थे। नाडा ने इस संबंध में फरवरी में दोनों खिलाड़ियों से स्पष्टीकरण मांगा था, जिसमें यशस्वी को 18 फरवरी और शेफाली को 20 फरवरी तक जवाब देना था। हालांकि, खिलाड़ियों की ओर से कोई जवाब न मिलने के कारण एजेंसी ने इसे उनके रिकॉर्ड में पहला ‘मिस्ड टेस्ट’ (Missed Test) दर्ज कर लिया है.

क्या खतरे में है करियर? समझें

यह मामला फिलहाल सीधे डोपिंग उल्लंघन (Doping Violation) नहीं है, लेकिन यह एक गंभीर चेतावनी है। यदि कोई खिलाड़ी 12 महीने के भीतर तीन बार ‘वेयरअबाउट्स फेल्योर’ का दोषी पाया जाता है, तो उसे एंटी-डोपिंग नियम तोड़ने का दोषी माना जा सकता है। ऐसी स्थिति में सुनवाई के दौरान खुद को निर्दोष साबित न कर पाने पर खिलाड़ी पर दो साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। फिलहाल दोनों खिलाड़ियों के पास अपना पक्ष रखने का मौका है और यह उनका पहला मामला है।

मैदान पर दोनों का प्रदर्शन

यह खबर ऐसे समय आई है जब दोनों खिलाड़ी अपने करियर के शिखर पर हैं। यशस्वी जायसवाल वर्तमान में IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। वही शेफाली वर्मा ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी और हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी सक्रिय रही हैं। NADA ने इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को दे दी है। अब देखना होगा कि दोनों खिलाड़ी इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Bengal New CM: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने किया शपथ ग्रहण; बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत