Thu, Sep 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Brics Summit: ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग; पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभव

by Tarun Bhardwaj • September 10, 2026
Xi Jinping may visit India to attend the BRICS summit

Brics Summit: ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग; पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आ सकते हैं। बीजिंग स्थित चीनी विदेश मंत्रालय (MFA) की ओर से आज इस बहुप्रतीक्षित दौरे की आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार दोपहर तक दिल्ली पहुँच सकते हैं, जहाँ शाम को भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है।

गलवान घटनाक्रम के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक

कूटनीतिक दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली यह संभावित मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़पों के बाद यह पहला अवसर होगा जब दोनों शीर्ष नेता भारतीय सरजमीं पर आमने-सामने द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अंतिम भारत दौरा 11-12 अक्टूबर 2019 को हुआ था, जब उन्होंने तमिलनाडु के मामल्लापुरम (महाबलिपुरम) में आयोजित दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। लगभग सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारतीय भूमि पर दोनों नेताओं की यह पहली औपचारिक द्विपक्षीय बैठक होगी।

BRICS सम्मेलन का एजेंडा

वर्ष 2026 में BRICS संगठन अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे कर रहा है। भारत इस वर्ष समूह की अध्यक्षता कर रहा है और सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखा गया है।

दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान सदस्य और साझेदार देशों के शीर्ष प्रतिनिधि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, राजनीतिक-सुरक्षा चिंताओं, वित्तीय तंत्र में सुधार और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: योगी सरकार का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान; 1 करोड़ दीदियों को मिलेगा ₹1 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग यूपी महिलाओं को मिलेगा ₹1 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज को मिली सुरक्षा चेतावनी छाता शुगर मिल मामले में किसानों और पूर्व सैनिकों को पुलिस का नोटिस दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा समेत 7 व्यस्ततम रेल मार्ग होंगे फोरलेन यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा प्रणाली में किया बड़ा बदलाव कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर एमी विर्क के काफिले पर जोरदार फायरिंग