Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुर्गा और कोल्ड ड्रिंक लेकर आए…पार्टी के दौरान 9 लोग बेहोश

by • June 23, 2021

मुर्गा और कोल्ड ड्रिंक लेकर आए…पार्टी के दौरान 9 लोग बेहोश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मयंक श्रीवास्तव अयोध्या
अयोध्या में कोल्ड ड्रिंक पीने से एक ही परिवार के 7 सदस्य सहित 9 लोग बेहोश हो गए। कोल्ड ड्रिंक में देसी शराब मिली होने की आशंका जताई जा रही है। मुर्गा पार्टी के दौरान सभी ने कोल्ड ड्रिंक पी थी। जिला अस्पताल के डॉक्टर एके वर्मा ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से सभी लोग बेहोश हुए थे। पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

मामला थाना हैदरगंज के बाले डीह गांव का है। यहां की एक महिला गांव की राजनीति से जुड़ी हुई है और उसी महिला के घर मिलने-जुलने क्षेत्र के दो लोग काफी दिनों से आया करते थे। सोमवार रात को दोनों कोल्ड ड्रिंक और देसी शराब लाए थे। पार्टी के लिए मुर्गा भी लाए थे, जो बनाया गया था। पार्टी के दौरान कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद सभी बेहोश हो गए और खाना तक नहीं खा पाए। कोल्ड ड्रिंक में देसी शराब मिलाए जाने की आशंका है। बेहोश होने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। इनमें 4 बच्चे भी हैं। वहीं, दो व्यक्ति भी बेहोश हुए हैं। यही दो लोग कोल्ड ड्रिंक और देसी शराब लेकर आए थे।

पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्राधिकारी बीकापुर सतेन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि थाना हैदरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा डीह गांव में कोल्ड ड्रिंक पीने से एक ही परिवार के पुरुष, महिला, बच्चे सहित 7 लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर सभी की स्थिति सामान्य है। वहीं, दो अन्य भी बेहोश हुए हैं। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.