Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

BSF 61st Raising Day: BSF स्थापना दिवस पर गरजे अमित शाह, SIR प्रक्रिया का विरोध करने वाले दलों को दी चेतावनी

by Tarun Bhardwaj • November 21, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात के भुज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 61वें स्थापना दिवस (रेजिंग डे) समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीएसएफ के जवानों के योगदान की सराहना की और साथ ही देश के नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।

घुसपैठियों को बाहर निकालने का प्रण

BSF स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में देश से घुसपैठियों को बाहर निकालने के अपने प्रण को दोहराया। उन्होंने कहा, “मैं आज यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम इस देश में से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। ये हमारा प्रण है। एसआईआर की प्रक्रिया देश और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए है।”

SIR प्रक्रिया का समर्थन करने की अपील

अमित शाह ने देश के 12 राज्यों में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर नागरिकों से खुलकर समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया देश और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए अहम है, क्योंकि इसके जरिए हर एक घुसपैठिए को मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा।

विपक्षी दलों को चेतावनी

गृह मंत्री ने विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियों का नाम लिए बिना उन पर घुसपैठियों को निकालने के इस अभियान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल चुनाव आयोग की मतदाता सूची को सही करने के लिए लाई गई एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं।” शाह ने बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता ने इस मुद्दे पर एनडीए को बहुमत दिया है और घुसपैठियों का बचाव कर रहे राजनीतिक दलों को चेतावनी दी कि बिहार चुनाव का जनादेश पूरे देश के जनादेश की तरह है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Breaking News: RRB NTPC UG CBT-1 के नतीजे घोषित, 3,708 उम्मीदवार CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.