Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी में मिल्कीपुर उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, बताई दूरी बनाने की वजह

by Tarun Bhardwaj • January 11, 2025
यूपी में मिल्कीपुर उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

यूपी में मिल्कीपुर उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, बताई दूरी बनाने की वजह

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। बसपा (बहुजन समाज पार्टी) अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेगी। बसपा ने पहले वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रामगोपाल कोरी को उपचुनाव लड़वाने का फैसला लिया था, जिन्होंने जमकर प्रचार भी किया था।

नौ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने 23 नवंबर को नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि जब तक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए कोई सख्त निर्णय नहीं लेता है, तब तक बसपा कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

वहीं दूसरी ओर बसपा (बहुजन समाज पार्टी) दिल्ली विधानसभा चुनाव पर ही अपना पूरा फोकस कर रही है। पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद 5 जनवरी को दिल्ली में बड़ी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। वहीं आगामी 12 जनवरी को यानि कल उनकी दूसरी जनसभा है। दिल्ली चुनाव में बसपा इंडिया गठबंधन के दलों के बीच उठापटक की पोल खोल रही है, ताकि बसपा प्रत्याशियों की जीत की राह को आसान बनाया जा सके।

बसपा के मैदान से बाहर जाने से मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार बढ़ गए हैं। सपा ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद को टिकट दिया है तो भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी मिल्कीपुर में अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है, जिससे मुकाबला रोचक हो सकता है। बता दें कि कांग्रेस ने मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी का समर्थन करने का एलान किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.