Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बजट 2023: निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू, गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई

by यूनिक समय • February 1, 2023
budget_2023

बजट 2023: निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू, गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

 निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2023 पेश करना शुरू किया। लोकसभा चुनाव 2024 के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा है।

नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के आम बजट को पेश करना शुरू किया। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा है। उन्होंने बताया कि गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने की कैबिनेट मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद वे संसद पहुंच गई हैं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट को औपचारिक मंजूरी दी।

अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉर्पोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस बार बड़े आर्थिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत दे सकती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.