Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Budget Session: राहुल गांधी के बयान से मचा भारी बवाल, स्पीकर की चेतावनी के बाद मंगलवार तक स्थगित हुई लोकसभा

by Tarun Bhardwaj • February 2, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का सोमवार का दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। चीन सीमा विवाद और पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के तेवरों ने सदन में ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि लोकसभा अध्यक्ष को कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। सदन में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब राहुल गांधी की बातों पर खुद कांग्रेस सांसद ही हंसने लगे, जिस पर आसन की ओर से तीखी टिप्पणी की गई।

जगदंबिका पाल का तंज

शाम चार बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल विराजमान थे। उन्होंने राहुल गांधी को अपनी बात रखने के लिए बुलाया। राहुल गांधी ने जैसे ही कहा कि “यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है”, उनके पीछे बैठे कुछ कांग्रेस सांसद हंसने लगे। इस पर जगदंबिका पाल ने टोकते हुए कहा “मैंने तो उन्हें (राहुल गांधी) बोलने के लिए कहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बनाया और आप लोग अपने नेता पर ही हंस रहे हैं? उन्हें बोलने दीजिए।”

“प्रधानमंत्री क्यों चले गए?” – राहुल का सीधा हमला

राहुल गांधी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरणों में ऐसा क्या है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन से चले गए। इस पर स्पीकर ने उन्हें याद दिलाया कि आज चर्चा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर है और उन्हें उसी दायरे में रहकर बोलना चाहिए। साथ ही, स्पीकर ने स्पष्ट किया कि राहुल जिस मुद्दे पर बोलना चाह रहे हैं, उस पर लोकसभा अध्यक्ष की ‘रूलिंग’ आ चुकी है और नियमों के तहत उस पर दोबारा चर्चा नहीं हो सकती।

राहुल गांधी की जिद

राहुल गांधी ने सदन के नियमों और स्पीकर के निर्देशों के बावजूद अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा “राष्ट्रीय सुरक्षा मेरे लिए सबसे अहम मुद्दा है। मैंने जो कहा, वह रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के लिए असहज करने वाला है, इसीलिए मुझे रोका जा रहा है। अगर सरकार असहज नहीं है, तो मुझे बोलने दिया जाए।” जैसे ही राहुल गांधी ने एक बार फिर जनरल नरवणे का नाम लिया, सदन में शोर-शराबा बढ़ गया। स्पीकर ने राहुल से पूछा कि क्या उनके मन में लोकसभा अध्यक्ष के प्रति कोई सम्मान नहीं है? आखिरकार, हंगामे को शांत न होते देख कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP Board: 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल परीक्षा की डेडलाइन बढ़ी, अब 4 फरवरी तक होंगे एग्जाम; जानें नया शेड्यूल

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.