Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रीकृष्ण जन्मस्थान बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, व्यापारियों में फूटा गुस्सा

by Arpita Singh • July 25, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत जन्मस्थान क्षेत्र के आसपास शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखें सामानों को नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया।

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह एवं सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में भारी पुलिस फोर्स एवं टास्क फोर्स समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा बिना नोटिस के अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलना चाहिए।

अतिक्रमण हटाने से पहले स्थानीय दुकानदारों को सूचना देनी थी। इससे काफी दुकानदारों को नुकसान हुआ, वह नहीं होता। आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि यह विभाग की तानाशाही है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच जन्मस्थान के व्यापारियों से तीखी बहस भी हुई।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाजार में अवैध तोड़फोड़, दुकानों के अंदर से सामान उठाकर ले जाना निंदनीय है। व्यापारियों के साथ मारपीट की गई। यहां तक की टीन के नीचे ग्राहक खड़े थे और टीन तोड़ दी। घटना से जन्मस्थान के व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने व्यापारियों का सामान वापस दिलाने तथा नुकसान की क्षति पूर्ति देने की मांग की।

ये भी पढ़ें:- Mathura News: यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुरु की तैयारियां 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.