Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दंगल देखने के दौरान चली गोलियां, दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन से लोग अधिक घायल

by Raju Chaurasia • August 24, 2021

दंगल देखने के दौरान चली गोलियां, दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन से लोग अधिक घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लालपुर में आयराखेड़ा दंगल देखने गए दो पक्षों में विवाद हो गया।  दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया।  लाठी डंडे चले और गोलियां चलायी गयी इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक दोनों पक्षो से महिला पुरुष घायल हो गए। दो लोगों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें आगरा रैफर किया गया है।
बताया गया कि सोमवार की शाम गांव लालपुर निवासी संजय अपने भतीजों के साथ आयराखेड़ा दंगल देखने गया था। इस दौरान गांव के ही योगेश से किसी बात पर कहासुनी हो गयी। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षो में मारपीट हो गयी। ग्रामीणों ने समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया। दोनों पक्ष अपने गांव लालपुर आ गए। झगड़े की जानकारी होने पर फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोलियां भी चलायी गयी। जिसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए है।  सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.