Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, दस लोगों की मौत की खबर

by vaishali • March 11, 2024
गाजीपुर

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, दस लोगों की मौत की खबर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

ग़ाज़ीपुर ब्रेकिंग: गाजीपुर के मरदह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। इस बस में बीस लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से करीब दस लोगों की मौत हो गई है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी।

मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। मौके पर गुस्साए लोग पथराव कर रहे हैं। पुलिस भी मौके पर है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.