Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ड्रीम गर्ल को शोरुम में देख व्यापारी रह गया अवाक

by यूनिक समय • January 17, 2021
Advertisement
Ad

हेमामालिनी ने ठाकुर श्रीकृष्ण, हनुमान जी की मूर्ति, बर्तन खरीदे
संवाददाता
यूनिक समय, वृंदावन। ड्रीम गर्ल एवं सांसद हेमामालिनी ठाकुर राधारमण महाराज के दर्शन करने के लिए निकली। वह सुबह मंदिर पहुंची। आंख बंद हाथ जोड़कर ठाकुरजी के सामने खड़ी होकर पूजा की। मंदिर से लौटते वक्त उनकी गाड़ी उत्तर भारत के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर के निकट एक एम्पोरियम के सामने आकर रुकी। सभी की नजरें उनकी ओर टिक गई।

गाड़ी में से उतरकर सांसद हेमामालिनी ने अजय अग्रवाल मूर्ति वाले के एम्पोरियम में प्रवेश किया। ड्रीम गर्ल को देखकर अजय अग्रवाल का परिवार प्रफुल्लित हो उठा। यहां से सांसद हेमामालिनी ने भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान की मूर्तियां खरीदी और ठाकुरजी के बर्तन पसंद कर खरीदे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.