Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देवी-देवताओं को इन चीजों का भोग लगाने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि

by यूनिक समय • January 29, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। हिंदू धर्म के अनुसार पूजा के दौरान भगवान को भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। मान्यता है कि कुछ देवी-देवताओं को विशेष चीजों का भोग लगाने से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आज हम आपको ऐसी ही 6 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका भोग विशेष रूप से देवी-देवताओं को लगाया जाता है।

मालपुए देवी के साथ भगवान विष्णु के भी प्रिय भोग में से एक है। अधिक मास में भगवान को ये ही भोग लगाने का नियम है। पूरी शुद्धता के साथ बने मालपुए का भोग लगाने से भी देवी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

देवी लक्ष्मी खीर का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है, इसके पीछे ज्योतिषीय कारण है। दूध और चावल शुक्र ग्रह से संबंधित है। इस ग्रह के शुभ फलों से ही जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। जब खीर का भोग देवी लक्ष्मी को लगाया जाता है उनके साथ शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फल भी मिलने लगते हैं।

केसर भात देवी सरस्वती को विशेष रूप से वसंत पंचमी पर लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी सरस्वती हमें ज्ञान और बुद्धि प्रदान करती हैं।

माता के भोग में हलुआ विशेष रूप से बनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान कन्या पूजा में हलवा बनाया जाता है। इनके अलावा हनुमानजी को भी हलवे का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इससे इनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

बेसन के लड्डू, सूजी के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, नारियल के लड्डू, मलाई के लड्डू, चूरमा के लड्डू आदि। सभी देवताओं को पसंद हैं, लेकिन गणेशजी को ये विशेष रूप से पसंद हैं।

सफेद मावे की मिठाई देवी-देवताओं को विशेष रूप से पसंद है, जब किसी विशेष मनोकामना के लिए इसका भोग लगाएं तो मिठाई को कन्याओं में बांटना चाहिए।े

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.