Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अभियान: नगर निगम टीम ने अतिक्रमणों पर चलाई जेसीबी

by यूनिक समय • January 7, 2021

अभियान: नगर निगम टीम ने अतिक्रमणों पर चलाई जेसीबी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। नगर निगम के राजस्व एवं प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के ग्राम सतोहा असगरपुर बंजर जमीन पर पैमाइश/चिन्हांकन करते हुए महाराजा ग्रुप कॉलोनाईजर द्वारा लगाये गये पिलर तथा अवैध अतिक्रमण को हटवाया। वार्ड संख्या 46 के नटवर नगर में स्थित चन्दन वन फेस-1 व फेस-2 को विभाजित करने वाली 60 फुटा रोड पर दुकानदारों/स्थानीय नागरिकों द्वारा किये गये अतिक्रमण चबूतरा/सीढ़ी/शेड/बोर्ड आदि को ध्वस्त कराते हुए 60 फुटा रोड को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

नगर निगम की आवारा पशु पकड़ने वाली टीम ने आवारा विचरण करने वाले पशुओं को पकड़ने के अभियान में भूतेश्वर चौराहे से मण्डी चौराहे तक आठ आवारा गौवंश तथा भरतपुर गेट चौराहे से 01 बीमार गौवंश को पकड़कर गौशाला भिजवाया। थाना हाइवे प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल योगेन्द्र सिंह, राजस्व निरीक्षक यादवेन्द्र कुमार, प्रवर्तन दल के सूबेदार राजेश सिंह, नायब सूबेदार पदम सिंह, नायब सूबेदार राहुल चतुर्वेदी, स्वच्छता निरीक्षक मुकेश शर्मा, विपिन कुमार तथा अवर अभियन्ता सिविल मुनीदेव उपस्थित थ्

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.