Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यकीन नहीं हुआ कि रैकेट की बोली 10 करोड़ पहुंच गई… ऑक्‍शन पर बोले नोएडा DM सुहास एलवाई

by • September 18, 2021

यकीन नहीं हुआ कि रैकेट की बोली 10 करोड़ पहुंच गई… ऑक्‍शन पर बोले नोएडा DM सुहास एलवाई

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नोएडा
केंद्र सरकार की वेबसाइट पीएम ममेंटोज पर शुक्रवार से पीएम को मिले गिफ्ट की ई-नीलामी शुरू की गई है। इस ऑक्शन में नोएडा के डीएम और तोक्यो पैरालिंपिक्स में बैडमिंटन में रजत पदक विजेता सुहास एलवाई की रैकेट भी शामिल है। ऑक्शन के पहले ही दिन डीएम के रैकेट की बोली 10 करोड़ तक पहुंच गई है जबकि इसका बेस प्राइज 50 लाख रखा गया था।

अभी 7 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक ई-ऑक्शन खुली है, जिसमें कोई भी वेबसाइट पर बोली लगा सकता है। इस रैकेट की बोली लगने से जितना भी पैसा आएगा, वह भारत सरकार के नमामि गंगे प्रॉजेक्ट पर खर्च किया जाएगा।

यह लोगों का सम्‍मान है, मुझे बहुत खुशी है’
डीएम सुहास एलवाई से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना है कि यह लोगों का सम्मान है जोकि इतनी ऊंची बोली लगा रहे हैं। जैसे ही उन्हें वॉट्सऐप पर किसी से इस बात की जानकारी शुक्रवार को मिली तो पहले उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। हालांकि जब कन्फर्म जानकारी आई तो उन्हें प्रसन्नता हुई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.