Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फिरोजपुर में कैंटर और पिकअप की टक्कर, 9 लोगों की हुई मौत

by Arpita Singh • January 31, 2025
फिरोजपुर

फिरोजपुर में कैंटर और पिकअप की टक्कर, 9 लोगों की हुई मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की जान चली गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा गोलूका मौड़ के पास एक पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच हुई जबरदस्त टक्कर के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी में लगभग 15 वेटर फिरोजपुर से जलालाबाद जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक खराब कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.