Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में लापरवाह स्टूडेंट्स , ना मुंह पर मास्क, न सोशल डिस्टेंसिंग

by यूनिक समय • April 12, 2021

मथुरा में लापरवाह स्टूडेंट्स , ना मुंह पर मास्क, न सोशल डिस्टेंसिंग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

शिक्षा संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। कोरोना संक्रमण केस चाहे कितने भी बढ़ जाए, पर लापरवाही छोड़ेंगे नहीं। कल नाइट कफ्र्यू का ऐलान हो गया और आज सुबह एक डिग्री कालेज का नजारा देखने लायक था। यहां अधिकांश स्टूडेंट्स कोविड-19 के नियमों को हवा में उड़ाते नजर आये। लग रहा था कि कालेज में शायद कोई टोकने वाला नहीं था।

इसलिए तो स्टूडेंट्स लापरवाह हो गए। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के फार्म भरने के लिए इस कालेज में स्टूडेंट्स के बीच मारामारी मची थी। हालांकि विश्वविद्यालय ने फार्म भरने की तारीख बढ़ा दी थी, किंतु कालेज की खिड़की पर दिखाई दे रही स्टूडेंट्स की भीड़ ्रकुछ और ही बयां कर रही थी।
अधिकांश स्टूडेंट्स के मुंह पर मास्क तक दिखाई नहीं दे रहा था और न ही सोशल डिस्टेंसिग। अब अंदाज लगाया जा सकता है कि कोरोना संक्रमण का फैलाव कैसे रुकेगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.