Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

100 से अधिक केस वाले जिलों में सावधानी बरती जाए, यूपी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को मुख्यमंत्री गंभीर

by यूनिक समय • April 5, 2021
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
यूनिक समय, लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के 100 से अधिक केस वाले जिलों में विशेष सावधानी बरतने पर जोर दिया है। उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग और लोगों को मास्क का अनिवार्य रुप से उपयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि सार्वजनिक स्थल एवं कार्यक्रमों में100 से अधिक लोग एकत्रित न हों।

मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों ंमें निगरानी समितियां प्रभावी रुप से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कोविड चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में बेड्स की व्यवस्था करने, कोरोना संक्रमण से बचाव एवं उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.