Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वेद मंत्रों से गुंजायमान हुआ चंद्रोदय मंदिर

by यूनिक समय • January 28, 2021

वेद मंत्रों से गुंजायमान हुआ चंद्रोदय मंदिर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

वृंदावन। पूर्वोत्तर भारत से वृन्दावन स्थित केशव धाम में रहकर, शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के दल ने अक्षय पात्र के रसोईघर और वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर का भ्रमण किया। केशव धाम के वेद विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में वेदों की मधुर रिचाओं से मंदिर को गुंजायमान किया।

चंद्रोदय के श्री अनंतवीर्य दास ने बच्चों को मंदिर में भगवान श्रीश्री राधा वृन्दावन चन्द्र की सेवा के विषय में अवगत कराया। छात्रों के साथ चर्चा करते हुए समझाया कि व्यक्तित्व को किस प्रकार निखार कर पल्लवित किया जा सकता है।
विवेक कुमार ने मंदिर प्रांगण में की जाने वाली जैविक कृषि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने छात्रों को निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर के बारे में बताया। छात्रों ने अक्षय पात्र के केन्द्रीय कृत रसोईघर का भ्रमण किया। इस दौरान केशव धाम के प्रमुख ललित भाई, अक्षय पात्र के विष्णु कुमार तथा प्रमोद ठाकुर आदि उपास्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.