Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, एमएस स्वामीनाथन को मिला भारत रत्न, प्रधानमंत्री बोले यह हमारा सौभाग्य

by Raju Chaurasia • February 9, 2024
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा करते हुए पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.