Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्यार में धोखा: सोशल मीडिया पर लड़की Live आई…जहर का कटोरा दिखाया और अमृत की तरह पी गई

by Raju Chaurasia • May 20, 2023
Advertisement
Ad

आजमगढ़। देश में युवाओं के सुसाइड करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जरा सी बात में डिप्रेशन में आकर मौत को गले लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लड़का-लड़की सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या करते हैं। खासकर वह युवा जिन्हें प्यार में धोखा मिलता है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक लड़की ने फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी करने की कोशिश की। युवती के इस खौफनाक कदम उठाने की वजह भी प्यार है, जिसे एक शादीशुदा प्रेमी ने चीट किया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाने क्षेत्र के गद्दोपुर गांव का है। जहां प्यार में धोखा मिलने के बाद लड़की इतना टूट गई कि उसे मरने के अलवा और कोई रास्ता नहीं सूझा। हलांकि युवती की मौत नहीं हुई है, उसकी हालत गंभीर है, पुलिस और परिवार की मदद से अस्तताल में उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी के खिलाफ जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पीड़ित लड़की का जहर खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी दर्दभरी दांस्ता और प्रेमी के धोखे की कहानी सुनाई रही है। लड़की का कहना है कि कुदन नाम के एक युवक से वह प्यार करती थी। आरोपी भी उससे प्यार करता था। लेकिन जब लड़की को पता चला कि उसका प्रेमी शादीशुदा है तो उसके होश उड़ गए। यानि आरोपी ने पीड़िता को कुंआरा बताकर और प्यार का झूठा नाटक करके अपने जाल में फंसाया था।

पीड़ित लड़की ने जहर खाते हुए कहा-अगर मुझे कुछ हो जाता है तो कुंदन ही मेरी मौत का जिम्मेदार होगा। कुंदन का पूरा परिवार और उसकी पत्नी भी मेरी मौत की वजह होंगी। इन सबने मिलकर मुझे धोखा दिया है। पूरे परिवरा को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मेरी पुलिस से विनती है कि मुझे इंसाफ मिले।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.