Sat, Jun 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

धोखा : दोस्त के साथ दवा लेने गई युवती के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर सब हैरान रह गए

by Raju Chaurasia • September 24, 2022

धोखा : दोस्त के साथ दवा लेने गई युवती के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर सब हैरान रह गए

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर दवा लेने निकली युवती के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे घर से 35 किलोमीटर दूर छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान युवती सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली। यह घटना देल्हूपुर थाना क्षेत्र की है। गजेहड़ा के जंगलों से कुछ लोग गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवती सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे और वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन पीड़िता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। इस दौरान पीड़िता का मेडिकल भी किया है। सीओ रानीगंज विनोद साहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के घरवालों को मामले की जानकारी दे दी गई है। युवती के चाचा और पिता सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे। वहीं पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें अपनी बेटी से पुलिसकर्मी मिलने नहीं दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी बोल रहे थे कि अभी तक युवती का बयान दर्ज नहीं कराया है।

वहीं पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने हंगामा करना शुरूकर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पीड़िता से मिलने दिया। लड़की फतनपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सुबह दवा लेने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान उसके साथ उसका दोस्त शिवम सरोज भी था। जब युवती काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। इसके बाद वह अपने स्तर से युवती का पता लगाने लगे लेकिन निराशा हाथ लगी। तभी परिजनों के पास पुलिस का फोन आया कि युवती का हालत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता की चाची के अनुसार, शिवम सरोज गांव में ही रहता है और उन दोनों की थोड़ी जान-पहचान भी है। युवती शिवम के साथ ही दवा लेने घर से निकली थी।

इस दौरान शिवम ने युवती से कहा कि जंगल में घूमने चलते हैं। जहां पर उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उन तीनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। सीओ ने ने जानकारी देते हुए बताया कि घर से 35 किलोमीटर दूर प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर लड़की बेहोशी की हालत में मिली थी। अभी तक पीड़िता ने पुलिस को बयान नहीं दिया है। वहीं घरवालों की तहरीर के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात पर गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले पर फौरन एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.