Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से की खास अपील

by Arpita Singh • April 5, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से एक खास अपील की है। उन्होंने नक्सलियों से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा, “उनके मारे जाने पर कोई खुश नहीं होता है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने यह बयान ‘बस्तर पंडुम’ कार्यक्रम में दिया, जहां उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के तहत बस्तर क्षेत्र नक्सलमुक्त हो रहा है और यह क्षेत्र अब विकास के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है। उनका कहना था कि नक्सलवाद अब बस्तर के आदिवासियों के विकास को रोकने में सफल नहीं हो सकता और नक्सलियों को विकास यात्रा का हिस्सा बनना होगा।

इस बीच, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ‘जिला निर्माण समिति’ का गठन किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इन क्षेत्रों में जनता के पैसे से होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस समिति के गठन का उद्देश्य निर्माण कार्यों की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे, और इसमें पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के सीईओ, डीएफओ, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री और अन्य संबंधित अधिकारी सदस्य होंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.