Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बांकेबिहारी मंदिर: होली पर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए एडवाइजरी, बच्चे-बुजुर्ग और बीमार न आएं

by vaishali • March 19, 2024
होली 2024

बांकेबिहारी मंदिर: होली पर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए एडवाइजरी, बच्चे-बुजुर्ग और बीमार न आएं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

होली 2024: होली के अवसर पर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़न रही है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि बच्चे, बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने न आएं।

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने होली को लेकर सोमवार को एडवाइजरी जारी की है। कहा गया कि मंदिर में गुलाल, रंग, प्रसाद और माला ठाकुरजी पर न फेंके। मंदिर में मिलावटी रंग और गुलाल उड़ाने से दर्शनार्थियों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया कि मंदिर में होली पर किसी तरह का हुड़दंग न करें। पुलिस द्वारा बनाए गए वन-वे रूट चार्ज से ही मंदिर आए और दर्शन करने के बाद मंदिर से निकलें। भीड़ के समय वृद्ध, दिव्यांगजन, छोटे बच्चों और बीमार व्यक्तियों, रंग से एलर्जी होने वाले व्यक्तियों को मंदिर में न लाएं। पूर्ण स्वस्थ होने पर ही श्रद्धालु मंदिर आएं।

मंदिर आते समय किसी तरह का कीमती सामान अपने साथ न लाएं। मंदिर आने से पहले प्रवेश मार्गों पर बने जूताघरों, अपनी कार में और होटल में ही जूता-चप्पलों को उतारकर आएं। सभी प्रवेश मार्गों पर निशुल्क जूता-चप्पल घर बने हैं। मंदिर प्रबंध ने कहा कि मंदिर में अनावश्यक रूप से खड़े न हों नहीं ठहरें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.