Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, उत्तर भारत समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

by Tarun Bhardwaj • January 7, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में ठंड का कहर बरकरार है। आज मंगलवार को तेज रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ा दी है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है। इन राज्यों के साथ-साथ आसपास के अन्य मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि ज्यादातर जगहों पर धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, सुबह के समय अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा रहेगा। वहीं, दिल्लीवासियों को तेज हवाओ का भी सामना करना पड़ेगा। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी तट के कारण 10 से 12 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है. पंजाब में भी 10 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

पंजाब में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले शून्य से 2.5 डिग्री नीचे था।

हिमाचल प्रदेश के डोडरा क्वार, कुफरी, रोहतांग में बर्फबारी हुई और सुनाम में बारिश और टूटू में ओलावृष्टि हुई। अटल टनल के पास बीच के बाद सोलंगनाला अवरुद्ध हो गया। राज्य में पर्यटन के बाद ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 11 जनवरी को राज्य के अधिकांश पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। राज्य के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.