Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने जापान को दी एटम बम से हमले की धमकी

by Arpita Singh • March 7, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। चीन और जापान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने जापान को बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि जापान को अपने इतिहास के काले पन्नों को याद रखना चाहिए, जब हिरोशिमा और नागासाकी पर एटम बम गिराए गए थे। वांग यी ने चेतावनी दी कि अगर जापान ने अपनी नीतियों को नहीं बदला, तो चीन उसे उससे भी ज्यादा दर्द दे सकता है।

चीन का यह बयान ताइवान को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आया है, जिसमें वांग यी ने जापान पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर चीन में अस्थिरता उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “ताइवान हमारे देश का हिस्सा है। ताइवान के लोग टोक्यो के शह पर उड़ रहे हैं। जापान जानबूझकर चीन में अस्थिरता उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है और ऐसे में चीन चुप नहीं रहेगा”

इस बयान के जरिए चीन ने जापान को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि वह हिरोशिमा और नागासाकी के इतिहास को भूलने न दे, क्योंकि चीन उसे इससे भी ज्यादा दर्द दे सकता है। वांग यी ने ये भी कहा कि एशिया में किसी भी देश के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है और चीन हमेशा शांति का पक्षधर रहा है।

पिछले कुछ महीनों में, चीन ने जापान की सीमा में जंगी जहाज और फाइटर जेट भेजे थे, जिसके बाद जापान ने चीन पर उकसावे का आरोप लगाया था। इसके साथ ही, चीन ने ताइवान के जल सेना के साथ भी कुछ दिनों पहले झड़प की थी, और ताइवान के खिलाफ अपनी मजबूत मोर्चेबंदी बना ली है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.