Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीआईएसएफ के जवानों ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर, छात्राओं का हौंसला बढ़ाया

by यूनिक समय • March 14, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। स्थान- रिफायनरी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल। मौका था बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण का। सीआईएसएफ मथुरा रिफाइनरी इकाई के मुखिया उप कमांडेंट अभिषेक कुमार साहू के नेतृत्व में रक्तदान कर व महिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विद्यालय में बालिकाओं को दिया गया।

रिफायनरी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय व दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। महिलाओं पर होने वाले हमलों या छेड़छाड़ से खुद को बचाने के लिए छात्राओं को कुछ महत्वपूर्ण रक्षा गुर सिखाए गए। महिलाओं की सुरक्षा स्थिति को मजबूत करने और सुरक्षित रहने का प्रशिक्षण दिया गया। मथुरा रिफाइनरी चिकित्सालय में रक्तदान करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई के बल सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें करीब एक दर्जन बल सदस्य ने रक्तदान किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.