Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सिटी मजिस्टे्रट का प्रबंधकों को निर्देश, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ एकत्रित न होने दें

by यूनिक समय • June 15, 2021

सिटी मजिस्टे्रट का प्रबंधकों को निर्देश, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ एकत्रित न होने दें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, वृंदावन (मथुरा)। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर नगर मजिस्टे्रट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने ठाकुर बांके बिहारी मन्दिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मन्दिर प्रबंधकों से अनुरोध किया कि सभी भक्तों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराया जाये और बिना मास्क के किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश न करने दें।

उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर द्वारा कोविड-19 के प्रति जागरूक करें और मन्दिर परिसर में सेनेटाइजेशन का कार्य करवाते रहें। उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रवेश दें और भीड़ एकत्रित न होने दें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर डॉक्टरों से ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी प्राप्त की। छाता सर्किल के एसडीेएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरसाना की टीम द्वारा किये जा रहे वैक्सीनेशन केन्द हताना ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.