Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CJI बीआर गवई ने प्रयागराज में एडवोकेट चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग का किया उद्घाटन

by Arpita Singh • May 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रयागराज में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए एडवोकेट चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रयागराज में पहला कार्यक्रम अटेंड करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “सीजेआई बनने के बाद मेरा पहला कार्यक्रम प्रयागराज में होना मेरे लिए विशेष खुशी का विषय है।”

इस मौके पर उन्होंने प्रयागराज की महत्ता पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह भूमि शक्तिशाली और प्रतिष्ठित लोगों की है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की अनुशासित बार की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ कई कानूनी दिग्गज जैसे मोतीलाल नेहरू और जेएल नेहरू के साथ-साथ साहित्यकार महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन, सुमित्रानंदन पंत और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को भी याद करते हुए पूरे देश में उनकी सम्मानना की बात कही।

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के साथ सुप्रीम कोर्ट के आठ अन्य जज भी प्रयागराज पहुंचे थे। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने सीजेआई का स्वागत किया।

सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की गौरवशाली इतिहास की चर्चा की और प्रदेश के जिला अदालतों की आधारभूत संरचना सुधारने पर जोर दिया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने बार एसोसिएशन और नई बिल्डिंग के सदुपयोग की बात कही। केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान के 75 वर्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि न्यायिक व्यवस्था के निर्माण में सुधार होना चाहिए और अहिल्याबाई होल्कर की गवर्नेंस को मॉडल माना जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम के दौरान सीजेआई ने अधिवक्ता चैंबर के आवंटन के लिए ऑनलाइन पोर्टल का भी उद्घाटन रिमोट के माध्यम से किया। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी प्रोजेक्टर पर प्रस्तुत की गई।

यह आयोजन इलाहाबाद हाईकोर्ट के समृद्ध इतिहास और भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.