Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बड़ा बयान; बोले- ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’

by Tarun Bhardwaj • July 25, 2026
Abhijit Deepke's major statement following Dharmendra Pradhan's resignation

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बड़ा बयान; बोले- ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर सियासी हलचल तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 36 दिनों से लगातार धरना दे रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने इसे छात्रों और अपने आंदोलन की बड़ी जीत करार दिया है। इस्तीफे की खबर मिलते ही धरना स्थल पर जश्न का माहौल बन गया।

इस्तीफे की खबर सुनते ही घुटनों पर बैठे अभिजीत दीपके

जैसे ही CJP के प्रमुख अभिजीत दीपके को फोन पर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना मिली, वे भावुक होकर घुटनों के बल बैठ गए और समर्थकों के साथ खुशी जताने लगे। पार्टी ने आधिकारिक बयान में कहा कि यह ‘कॉकरोच की जीत’ है। दीपके ने तंज कसते हुए कहा, “लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। मुझे एक महीने से लोग कहते थे कि ये मनमानी सरकार है, इस्तीफा नहीं देगी, लेकिन हमने करके दिखा दिया।”

‘बाकी दो मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे’

अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि मंत्री का इस्तीफा केवल पहली जीत है और उनका आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए उन्होंने अपनी बाकी दो प्रमुख मांगों को दोहराते हुए कहा कि तनाव के कारण सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा मिले, प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं और प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

दिल्ली पुलिस को चेतावनी देते हुए दीपके ने कहा, “दिल्ली पुलिस अधिकारी याद रखें कि उन्होंने कॉकरोच से पंगा लिया है। हमने जब एक केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा करा लिया, तो तुम लोग क्या चीज हो। जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम यहां से नहीं हटेंगे।”

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा; PM मोदी को भेजा अपना त्यागपत्र

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा