Tue, Oct 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Delhi: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन; सौरव दास और आशुतोष रांका समेत कई कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में

by Tarun Bhardwaj • October 13, 2026
Several activists, including Sourav Das and Ashutosh Ranka, are in police custody

Delhi: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन; सौरव दास और आशुतोष रांका समेत कई कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजधानी में प्रदर्शन स्थलों को लेकर उपजे विवाद के बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका समेत कई समर्थक तिरंगा लेकर मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर पहुंचे थे और वहां प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

क्यों हो रहा है विरोध?

केंद्र सरकार द्वारा जंतर-मंतर को आधिकारिक रूप से ‘निर्धारित प्रदर्शन स्थलों’ की सूची से हटाए जाने के कारण विरोध प्रदर्शन हो रहा है, क्योंकि गृह मंत्रालय द्वारा गठित कमेटी की सिफारिश के आधार पर अब दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को ही अधिकृत प्रदर्शन स्थल बनाया गया है, हालांकि वैकल्पिक स्थलों को लेकर भी पेच फंसा हुआ है क्योंकि उदाहरण के लिए रामलीला मैदान इस साल केवल 29 से 31 दिसंबर तक ही खाली उपलब्ध है, और इसी व्यवस्था का विरोध जताने तथा जंतर-मंतर पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सीजेपी के नेता सुबह-सुबह वहां पहुंचे थे।

पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी और सोशल मीडिया पोस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य समेत संगठन के कई प्रमुख सदस्यों को हिरासत में लिया है। पार्टी ने केंद्र सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

गौरतलब है कि इससे पहले 10 अक्टूबर को भी पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान सीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया गया था। पुलिस और प्रशासन फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पूरी तरह मुस्तैद है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

आकृति अग्रवाल और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपने रिश्ते को एक बार फिर से संवारने का निर्णय लिया मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र की बाद चौकी के पास चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार सारा तेंदुलकर के 29वे जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने साझा किया भावुक संदेश फेस्टिव सीजन के लिए Apple ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले स्पेशल एडिशन AirPods मथुरा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; SSP श्लोक कुमार ने 23 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले विपक्ष के आज सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले CJI जस्टिस सूर्यकांत का बड़ा बयान आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष