Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जलगांव में झड़प: जमकर पथराव और पुलिस बल तैनात

by Arpita Singh • January 1, 2025
जलगांव में झड़प

जलगांव में झड़प: जमकर पथराव और पुलिस बल तैनात

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। 31 दिसंबर की रात महाराष्ट्र के जलगांव में झड़प हुई। यह झड़प दो गुटों के बीच में हुई थी। जिसमें पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

हिंसा में अब तक 12 से 15 दुकानों के जलने की खबर है। झड़प के बाद जलगांव के विभिन्न हिस्सों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस हिंसा में शामिल लगभग 25 से 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 9 से 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर मंत्री गुलाबराव पाटिल के वाहन के ड्राइवर द्वारा हॉर्न बजाने से विवाद शुरू हुआ। इसके बाद पलाढ़ी गांव के कुछ युवक और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद भीड़ ने पलाढ़ी गांव में पथराव और आगजनी की। घटना के बाद वहाँ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.