Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैराना-कांधला पलायन को लेकर कही ये अहम बात

by Arpita Singh • June 11, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए कैराना और कांधला में हुए हिंदू पलायन की घटनाओं का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता ही सबसे बड़ी ताकत है और इससे ही देश सुरक्षित और मजबूत बनता है।

सीएम योगी आज मुजफ्फरनगर में संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संत समागम और सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे समाज के साधु-संतों ने सदैव एकता का मार्ग दिखाया है, जो ऐसे घटनाओं को रोकने में मदद करता है। उन्होंने कहा, “अगर हम बंटेंगे तो कटेंगे,” और एकजुटता का संदेश दिया।

योगी आदित्यनाथ ने संत गुरु रविदास की भी याद दिलाई और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से पहले काशी में गुरु रविदास के आश्रम तक पहुंचना बहुत मुश्किल था, लेकिन अब वहां तक चार लेन की सड़क बन चुकी है और आश्रम को भव्य रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि संतों की शिक्षा समाज को एक सूत्र में पिरोती है, जिससे हिंसा और असुरक्षा जैसी घटनाएं रोकथाम होती हैं।

संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी ने भी संत गुरु रविदास महाराज की प्रेरणा को आगे बढ़ाया है। मुजफ्फरनगर को भारत की सनातन परंपरा के पवित्र तीर्थ स्थलों में गिना जाता है, जहां पांच हजार साल पहले भागवत कथा के माध्यम से जीवन की सच्चाइयों को समझाया गया था।

इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने एकता, सुरक्षा और समाज के उत्थान पर विशेष जोर दिया, जो वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के सामाजिक-राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.