Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीएम योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को मथुरा आएंगे, करेंगे ब्रज रज उत्सव का करेंगे उद्घाटन

by Raju Chaurasia • November 7, 2021
Advertisement
Ad

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 10 नवंबर से 19 नवंबर तक आयोजित ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं। संभावना है। इस साल योगी का यह मथुरा में तीसरी बार आगमन होगा।

वृंदावन स्थित कुंभ सरक्षित मेला भूमि पर होने वाले ब्रज रज उत्सव को लेकर उ. प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा बीते 2 माह से तैयारियां की जा रही हैं। देश भर में इस आयोजन की धाक जमाने के लिए परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप रात दिन एक किए हुए हैं।

सबसे सुखद बात यह है कि इस आयोजन को आम नागरिकों से जोड़ने के लिए ग्लैमर का तड़का लगाने के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के उत्पाद हस्तकला प्रसिद्ध खानपान की स्टालो को लगाने के लिए हुनर हाट की स्वीकृति सांसद हेमा मालिनी द्वारा कराई गई है। सांसद हेमा मालिनी 8 नव. को मथुरा आ रही है। उनके प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा का दावा है कि इस उत्सव के आयोजन में हेमा जी बड़ा योगदान है। उनके ही कारण 10 नवंबर से 19 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्मी कलाकार गायक नृत्यांगना आदि भाग लेने की स्वीकृति प्रदान कर चुके हैं। मथुरा की जनता में ब्रजरज उत्सव को लेकर उत्सुकता का माहौल दिन प्रतिदिन बनता जा रहा है। लोग कार्यक्रमों को देखने के लिए एक दूसरे से पास की जुगाड़ लगाने की बात कर रहे हैं ।

इस बड़े आयोजन का उद्घाटन कराने के लिए परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मौखिक सहमति प्राप्त कर ली है। सूत्रों का कहना है कि योगी 10 नवंबर को पूर्वान्ह 11:30 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। आयोजन में वह करीब 2 घंटे रुकेंगे। मेला स्थल पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए कई सड़क बनाई जा रही हैं वहीं नगर निगम जल निगम लोक निर्माण विभाग विद्युत विभाग आदि अन्य विभाग भी जी जान से व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हुए हैं।

ब्रजरज उत्सव में प्रसिद्ध टीवी सीरियल महाभारत में दुर्योधन का पात्र निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर भव्य हिंदी नाटक महाभारत एन एपिक टेल की प्रस्तुति देंगे। नाटक को दुर्योधन और कर्ण के दृष्टिकोण से अभिव्यक्त किया गया है। संवाद डायलॉग पद्ध और गीत के माध्यम से लिखे गए हैं जिसे देख सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। नाटक में 40 कलाकार स्टेज पर अपना अभिनय करेंगे। गीत संगीत नृत्य के साथ नाटक में गदा और तीर कमान के साथ युद्ध भी प्रदर्शित किया जाएगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.