यूनिक समय, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान राज्य के पुलिस बल के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे मैदानी स्तर पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। पुलिसकर्मियों के भत्तों में हुई बढ़ोतरी मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाओं के तहत पुलिस बल की विभिन्न श्रेणियों के भत्तों में संशोधन किया गया है। जिसके तहत फील्ड ड्यूटी में तैनात सब-इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6,400 रुपये से सीधे बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है, और कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। "एक दौर था जब अपराधी खुली जीप में लहराते थे असलहे" - सीएम योगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के पुराने और नए दौर की तुलना की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब अपराधी खुली जीप में बैठकर ऑटोमैटिक असलहे लहराते हुए खुलेआम घूमते थे और पुलिस उन पर हाथ डालने से पहले डरती थी। यदि पुलिस कोई कड़ी कार्रवाई करती भी थी, तो अपराधी के बजाय सीधे अधिकारी पर ही गाज गिर जाती थी। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि पहले पुलिस नेताओं के पालतू जानवरों को खोजने में व्यस्त रहती थी, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आज उत्तर प्रदेश के अपराधियों को अच्छी तरह पता है कि उनका "आखिरी ठिकाना" कहां है। एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाने वालों को दो टूक पुलिस की कार्रवाई और एनकाउंटर नीति पर सवाल खड़े करने वालों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग अपराधियों के मारे जाने पर उनकी कब्रों पर जाकर छाती पीटते हैं, वे कभी शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के आंसू पोंछने नहीं जाते। उन्होंने कहा कि जब आम जनता और लोग अपने त्योहारों पर परिवारों के साथ खुशियां मना रहे होते हैं, तब भी हमारे पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कर्तव्य का निर्वहन कर रहे होते हैं। शहीदों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता, उनके नाम केवल स्मारकों पर ही नहीं बल्कि राष्ट्र की चेतना पर अंकित होते हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: US-India Relations: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान; कहा- पाकिस्तान के साथ रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]