Thu, Sep 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा पहुंचे सीएम योगी; 1051 करोड़ की 229 योजनाओं की दी सौगात, स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का किया भव्य लोकार्पण

by Tarun Bhardwaj • September 3, 2026
CM Yogi gifts 229 projects worth ₹1,051 crore to Mathura

मथुरा पहुंचे सीएम योगी; 1051 करोड़ की 229 योजनाओं की दी सौगात, स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का किया भव्य लोकार्पण

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दो दिवसीय ब्रज दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन को विकास की बहुत बड़ी सौगात दी है। वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर आगमन के बाद सीएम योगी ने गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी परिसर में 42 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक ‘श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह’ का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1051 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर ब्रजवासियों को जन्माष्टमी का अनुपम उपहार दिया।

अन्नप्राशन, संतों का सम्मान और सपेरा समाज को आवास

लोकार्पण समारोह का शुभारंभ हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत से हुआ, जिसके बाद ब्रज के कलाकारों ने मनमोहक राधा-कृष्ण की लीलाएं पेश कीं। इस दौरान गुजरात के गरबा और ब्रज के प्रसिद्ध मयूर नृत्य की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान कृष्ण के स्वरूप में सजे-धजे नन्हे बालकों का अन्नप्राशन कराकर उन्हें उपहार भेंट किए।

इसके साथ ही उन्होंने ब्रज के प्रमुख संतों—फूलडोल बिहारी दास महाराज, महंत सुतीक्ष्ण दास, महंत सनतकुमार शरण महाराज, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती और संत बलराम दास का स्वागत व अभिनंदन किया। अंत में, मुख्यमंत्री ने पीएम आवास (शहरी) और सीएम आवास (ग्रामीण) योजना के तहत सपेरा समाज के 321 लाभार्थियों को भवन आवंटन पत्र और 72 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि सौंपी।

20 हजार वर्ग मीटर में बना अत्याधुनिक प्रेक्षागृह

सांसद हेमा मालिनी ने प्रेक्षागृह को ब्रज की कला, संगीत, नृत्य और साहित्य का जीवंत प्रतीक बताते हुए कहा कि यह केंद्र स्थानीय प्रतिभाओं के साथ-साथ दुनिया भर के कलाकारों को बड़ा मंच प्रदान करेगा। लगभग 20 हजार वर्ग मीटर में फैले इस सर्वसुविधायुक्त सभागार में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।

“योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायौ है”: विधायक श्रीकांत शर्मा

पूर्व मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि 2017 के बाद केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार ने ब्रज का कायाकल्प कर दिया है। यमुना शुद्धिकरण पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मथुरा के 36 में से 32 नालों को पूरी तरह बंद (टेप) कर दिया गया है और शेष 4 नाले भी इस साल अक्टूबर तक बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही सूरदास ब्रजभाषा अकादमी और 84 कोस परिक्रमा मार्ग के विकास का काम भी युद्धस्तर पर जारी है।

कल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे शामिल सीएम

विकास योजनाओं के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम मथुरा में ही करेंगे। शुक्रवार को वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में आयोजित मुख्य जन्मोत्सव कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और गोपूजन करेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए पूरे मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, ठाकुर मेघश्याम, संत विजय कौशल महाराज और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: यूट्यूबर और एजुकेटर नितिश राजपूत की ‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है ग्रैंड वाइल्ड कार्ड एंट्री

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल का बड़ा अपडेट सीएम योगी ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का किया लोकार्पण बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पहनेंगे 12 लाख की खास पोशाक यूट्यूबर और एजुकेटर नितिश राजपूत की ‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है ग्रैंड वाइल्ड कार्ड एंट्री बरसाना में तेज प्रताप यादव ने की गौ-सेवा पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ दर्ज होने पर भड़के बीजेपी सांसद राघव चड्ढा वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान प्राइवेट एयरलाइन FLY91 में बने कॉमर्शियल पायलट भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी कृष्णनगरी