Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CM Yogi Japan Visit: जापान पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; टोक्यो में हुआ भव्य स्वागत

by Tarun Bhardwaj • February 25, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जापान की धरती पर कदम रखते ही मुख्यमंत्री ने एक बेहद प्रेरक संदेश साझा करते हुए कहा, “उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार।” उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करना तथा जापानी कंपनियों को राज्य के उभरते औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ना है।

लॉजिस्टिक्स और मेडिकल सेक्टर में बड़े निवेश की तैयारी

उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और मेडिकल सेक्टर के कायाकल्प के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो में कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निवेश बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल परिवहन बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ताकि राज्य की माल ढुलाई क्षमता को वैश्विक स्तर पर पहुँचाया जा सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कंपनी को उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन मेडिकल डिवाइस पार्क में अपनी अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने का औपचारिक न्योता भी दिया जिससे राज्य में स्वास्थ्य तकनीक के क्षेत्र में एक नई औद्योगिक क्रांति आने की प्रबल उम्मीद है।

सेमीकंडक्टर और रिन्यूएबल एनर्जी पर रणनीतिक वार्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के प्रतिष्ठित समूह मित्सुई एंड कंपनी के प्रबंधन के साथ एक रणनीतिक बैठक की जिसके केंद्र में भविष्य की उन्नत तकनीक और ऊर्जा के विभिन्न क्षेत्रों को रखा गया। इस चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर निर्माण, डेटा सेंटर की स्थापना और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी जैसे उच्च-तकनीकी क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने राज्य में अक्षय ऊर्जा के व्यापक विस्तार के लिए कंपनी को विकास और वैश्विक साझेदारी के नए मॉडल्स पर मिलकर कार्य करने का औपचारिक निमंत्रण दिया ताकि उत्तर प्रदेश को क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने जापानी निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों के लिए सबसे अनुकूल नीतियां, बेहतर एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और एक मजबूत इंडस्ट्रियल ईकोसिस्टम प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों का यूपी में बढ़ता विश्वास न केवल भारत-जापान आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर और तकनीकी उन्नयन (Technical Upgradation) को भी बढ़ावा देगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: रंग भरनी एकादशी व होली को लेकर वृंदावन में नगर आयुक्त का निरीक्षण

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.